Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रयास होगा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां विधान सभा का चुनाव मिलकर लडे़ : सुखदेव सिंह जम्मू

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 5, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 5 अगस्त, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रयास होगा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां विधान सभा का चुनाव मिलकर लडे़ । सीपीआई की स्पष्ट समझ है कि यदि इंडिया गठबंधन मिल कर चुनाव नही लडा़ गया तो सीपीआई अन्य किसी भी मोर्चे में शामिल नही होगी । यह निर्णय कल देर रात तक करनाल में चली सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग में लिया गया । मीटिंग की अध्यक्षता डाक्टर सुखदेव सिंह जम्मू ने की और राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर रिपोर्ट पेश की । बैठक में सर्वप्रथम केरल के वायनाड में भूस्खलन में मारे गये गये सैंकडो़ लोगो एवं हिमाचल में बादल फटने से मारे गये लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और मृतकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी श्री राजकुमार सैनी के मिलकर चुनाव नही लडे़गी और ना ही किसी सभा में उनके साथ शामिल होगी । राज्य कार्यकारिणी ने राज्य में रानिया ,नरवाना , पुंडरी ,साढौरा , असंध , पानीपत ग्रामीण , इसराना , सोनीपत एवं बड़खल सीटों से अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया , राज्य कार्यकारिणी ने यह भी तय किया कि राज्य में जिन सीटों पर सीपीएम के उम्मीदवार होंगे वहां सीपीएम के प्रत्याशियों की मदद की जायेगी और बाकी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के हराने के लिए काम किया जायेगा ।
बैठक में सीपीआई के प्रदेश सह सचिवों तिलक राज विनायक ,सत्येन्द्र गिरि सहित धर्मपाल सिंह चौहान , हरभजन सिंह ,अरुण कुमार शक्करवाल ,मामचंद सैनी , राम रतन एडवोकेट , पवन कुमार सैनी ,नीलम संधु , नरेश कुमार ठोल , जिले सिंह पाल ,मनीराम बेलरखा ,डाक्टर सुखदेव सिंह जम्मू ने विचार व्यक्त किये ।

Comments