समस्या के समाधान में हो रही देरी के लिए शिकायतकर्ता मुझे व्यक्तिगत तौर पर दे सकते हैं सूचना: डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-समाधान शिविरों में होते समस्याओं के समाधान को लेकर रोजाना उमड़ रहा जन सैलाब।
-मंगलवार को 312 शिकायतकर्ताओं ने रखी प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं, 70 का मौके पर हुआ समाधान
-समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी, आधारकार्ड व बिजली-पानी और पुलिस से संबंधित मिली
BOL PANIPAT , 25 जून।राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लगातार पहुंच रहे है। शिविर में लोगों के पहुंचने के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। यह सब उपायुक्त द्वारा निष्ठïतापूर्वक निपटाई जा रही जनसमस्याओं का ही परिणाम है कि लोगों में उनके प्रति बढ़ता विश्वास समाधान शिविरों में पहुंचने के लिए आमंत्रित करता है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शिकायतकर्ताओं से आग्रह किया कि किसी कारण से अगर उनकी समस्या के समाधान में देरी होती है तो वे दोबारा भी कार्यालय समय में उनसे मिल सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर दो टेबल और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि रैडक्रास के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए दो व्हील चेयर रखी जाएगी ताकि उन्हें समाधान शिवरि में द्वितीय तल पर पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित समय के बाद भी अगर कोई शिकायतकर्ता शिकायत लेकर पहुंचता है तो उसकी समस्या का समाधान करें। उपायुक्त ने आम जन से भी अपील की है कि वे 9 बजे से 11 बजे तक जो समय समाधान शिविर के लिए निर्धारित है उसी समय समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे व समय की कीमत को पहचाने।
मंगलवार को 313 शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने 46 का मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया। समाधान शिविर में दिव्यांग जसमीन ने प्रशासन के सामने आधार कार्ड बनाने की अपील की जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संंबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दिव्यांग जयसिंह वासी गवालड़ा ने अपनी दुर्दशा का बख्यान करते हुए मकान बनवाने की अपील की।
सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजिता कौशिक ने बांध गांव में पानी की समस्या को प्रशासन के सामने रखा व बताया कि 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए महिलाएं मजबूर है। उन्होंने गांव की गलियों को दुरस्त करने व महिलाओं के लिए सिलाई सैन्टर बनवाने की मांग भी रखी। उपायुक्त ने पब्ल्कि हैल्थ के अधिकारियों को तत्काल जगह का मुआयना कर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में रीना देवी ने फैमली आईडी में आय कम कराने की अपील की। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कृषि विभाग से जुड़ी समस्या भी ईशम वासी डाडौला ने रखी। उन्होंने पाइप लाईन दबाने के लिए आदेश निरस्त करने व उजाड़ी गई धान की क्षतिपूर्ति करने का आग्रह उपायुक्त से किया।
धर्मा वासी बापौली ने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने की स्थिति में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की प्रशासन से अपील की। उपायुक्त ने इस सदंर्भ बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
मामले में सतीश शर्मा वासी नांगल खेड़ी ने एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके मकान में रहकर दूसरे बिजली कनेक्शन के लिए जो आवेदन किया है उसे निरस्त करने की अपील की। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच पड़ताल गहनता से करने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि समाधान शिविरों में पहुंचने वाली समस्याओं का निश्चित अवधि में समाधान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को जो समस्याएं उपलब्ध हो रही है उन पर कार्यवाही की जा रही है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट, एडीसी डॉ.पंकज, सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, डीआरओ रणविजय सुलतानिया, सीएमओ जंयत आहुजा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.आदित्य डबास,जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतू चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा, कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
समाधान शिविर में पहुंचने वाले अधिकारियों की रोजाना हाजिरी ली जा रही है। जो अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि समाधान शिविर में सभी अधिकारी उपस्थित रहे व लोगों की समस्याओं को रूचिपूर्वक सुने व उनका निदान करे।

Comments