Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


लिपिकीय वर्ग की मांग पर नहीं बनी सहमति. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 21, 2023 Tags: , , , ,

सरकार के साथ हुई सीएडब्ल्यूएस के प्रतिनिधियों की वार्ता रही असफल

BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में सतहरवें दिन सभी विभागों के लगभग 550 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे कि समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है।
। इस मौके पर सीएडब्लयूएस के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सरकार के साथ हुई सीएडब्ल्यूएस के प्रतिनिधियों की वार्ता असफल रही दिन भर चली इस मीटिंग में सरकार की तरफ से आए प्रतिनिधियों का रवैया नकारात्मक होने के कारण इस मीटिंग में लिपिकीय वर्ग की एकमात्र मांग 35400 बाबत सहमति नहीं बनी। जिस कारण से लिपिकीय वर्ग में रोष है,और उन्होंने अपना आंदोलन तेज कर दिया है । सतवीर शर्मा ने बताया कि जब तक सरकार हमारी एकमात्र मांग (लिपिकीय वर्ग का का वेतनमान 35400 हो) नहीं मान लेती हम कार्यालयों में काम पर नहीं लौटेंगे। सरकार की अदूरदर्शिता एवं गलत नीतियों के कारण आज समस्त हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विभागों का लिपिकीय वर्ग अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर बैठा है। इस अवसर पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा संदीप शर्मा, रिंकू, दीपक, रोमित, पूजा, अंकिता, राजबाला, राहुल , कृष्ण , भरत नांदल , राजेश राठी आदि मौजूद रहे।

Comments