Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अपराध समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मध्यनजर क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जुलाई 2023, पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिह शेखावत की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा व कानून एवं व्यवस्था के मध्यनजर मीटिंग का आयोजन किया गया मिटिग के दौरान क्राईम व हर प्रकार के अपराधो की समीक्षा की गई

• अपराधो की समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछले वर्ष हत्या धारा 302 आईपीसी के तहत 29 मुकदमे व इस वर्ष 28 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हत्या के मुकदमो मे 3.44 प्रतिशत की कमी आई है इस वर्ष दर्ज 28 मुकदमो मे से 26 मुकदमो को सुलझा लिया गया है जिसका ट्रैस प्रतिशत 92.85 है अन्य मुकदमा मे कार्यवाही करने के लिए सभी अपराध शाखाओ को निर्देश दिए गए है ।

• पिछले वर्ष हत्या के प्रयास धारा 307 आईपीसी के तहत 36 मुकदमे व इस वर्ष 30 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हत्या के प्रयास के मुकदमो मे 16.66 प्रतिशत की कमी आई है । इस वर्ष दर्ज 30 मुकदमो मे से 27 मुकदमो को सुलझा लिया गया है जिसका ट्रेस प्रतिशत 90 है अन्य मुकदमा मे कार्यवाही करने के लिए सभी एसएचओ व अपराध शाखाओ को निर्देश दिए गए है ।

• पिछले वर्ष छीना झपटी धारा 379 ए आईपीसी के तहत 73 मुकदमे व इस वर्ष 47 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष छीना झपटी के मुकदमो मे 35.61 प्रतिशत की कमी आई है । छीनाछपटी की वारदात करने वाले 2 गैग व उनके 7 आरोपियो को गिरफ्तार करके 10 अभियोगो को ट्रैस करने मे सफलता प्राप्त की । इस वर्ष दर्ज 47 मुकदमो मे से 21 मुकदमो को सुलझा लिया गया है जिसका ट्रैस प्रतिशत 44.68 है अन्य मुकदमा मे कार्यवाही करने के लिए सभी एसएचओ व अपराध शाखाओ को निर्देश दिए गए है ।

• पिछले वर्ष लुट के 41 मुकदमे व इस वर्ष 37 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लुट के मुकदमो मे 9.75 प्रतिशत की कमी आई है । इस वर्ष दर्ज 37 मुकदमो मे से 33 मुकदमो को सुलझा लिया गया है जिसका ट्रैस प्रतिशत 89.18 है अन्य मुकदमा मे कार्यवाही करने के लिए सभी एसएचओ व अपराध शाखाओ को निर्देश दिए गए है ।

• पिछले वर्ष वाहन चोरी के 569 मुकदमे व इस वर्ष 547 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष चोरी के मुकदमो मे 3.86 प्रतिशत की कमी आई है । वाहन चोरी की 6 सक्रिय गैग व उनके 14 आरोपियो को गिरफ्तार करके 54 मुकदमो को ट्रैस करके आरोपियो को सलाखो के पीछे पहुचाया गया है । सबसे ज्यादा वाहन चोरी की घटनाए थाना चाँदनी बाग व थाना शहर मे सामने आई है इस सन्दर्भ मे सम्बधित थाना प्रभारियो को हाँटस्पाट एरिया चिन्हित कर विशेष गस्त व नाकाबन्दी करके वाहन चोरी करने वाले अपराधियो की धरपकड करने के निर्देश दिए गए है ।

• पिछले वर्ष गृह भेदन के 379 मुकदमे व इस वर्ष 327 मुकदमे दर्ज हुए जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गृह भेदन के मुकदमो मे 13.72 प्रतिशत की कमी आई है । गृहभेदन की 13 गैग व उनके 33 आरोपियो को गिरफ्तार करके 89 अभियोगो को ट्रैस करने मे सफलता प्राप्त की । इस वर्ष दर्ज 327 मुकदमो मे से 104 मुकदमो को सुलझा लिया गया है जिसका ट्रैस प्रतिशत 31.80 है अन्य मुकदमा मे कार्यवाही करने के लिए सभी थाना व अपराध शाखाओ को निर्देश दिए गए है ।

• पीओ/बेल जम्पर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिला पानीपत मे 6 इनामिया बदमाशो को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त संगीन अपराधो मे वांछित (पीओ) 41 आरोपियो को और 148 पीओ/बेल जम्परो को गिरफ्तार करके सलाखो के पीछे पहुचाया गया परन्तु अभी तक काफी संख्या मे गिरफ्तारी बकाया है सभी थाना व युनिट इन्चार्ज को इस बारे विशेष प्रयत्न करने के निर्देश दिए गए है ।

• जिला पानीपत की सभी CIA युनिटो को अपराधियो की धरपकड व अपराध पर अंकुश लगाने तथा पुराने अभियोगो मे बकाया आरोपीयान व जेल से बाहर आने वाले आदतन अपराधियो पर विशेष निर्देश गए है ।

• जिला पानीपत मे नशे व नशा तस्करो पर पुर्णत अंकुश लगाने के लिए व नशा तस्करो को गिरफ्तार करके नशे की चैन को तोडकर जिला पानीपत को नशा मुक्त बनाने के लिए कठोर निर्देश दिए गए ।

• थानो के अन्तर्गत हिस्ट्रीसीटरो (आदतन अपराधी) को चैक करके निगरानी करने शांत व मृत्यु हो चुके हिस्ट्रीसीटरो की हिस्ट्रीसीट से हटाने बारे व लगातार अपराध कर रहे दोषियो की हिस्ट्रीसीट खुलवाने बारे दिशा निर्देश दिए गए ।

• महिला विरुद्ध अपराध शीर्षक के अन्तर्गत थाना/चौकी मे शिकायत प्राप्त होने उपरांत बिना देरी के मुकदमा दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही करने बारे सभी डीएसपी व एसएचओ, इन्चार्ज चौकी को सख्त निर्देश दिए गए है बिना कारण देरी करने वाले कर्मचारियो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

• मिटिग मे उपस्थित सभी एसएचओ, ईन्चार्ज चौकी, इन्चार्ज युनिट को रात्री के समय जगह बदल बदल कर सरप्राईज नाकाबन्दी करने व सन्दिग्ध व्यक्तियो से गहनता से पुछताछ करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए । सभी रात्री गस्त इन्चार्ज की माँनिटिरिग कन्ट्रोल रुम के माध्यम से लोकेशन लेकर की जा रही है प्रत्येक डीएसपी रैक के अधिकारियो को सप्ताह मे एक-एक दिन रात्री गस्त करने व डयुटी चैक करने के निर्देश दिए गए है ।

• शाम के समय शराब के ठेको के बाहर खडे होकर शराब पी रहे व शराब पीकर हुडदंगबाजी करने वालो पर नकेल कस कर उनके खिलाफ कार्यवाही करे व शाम की गस्त बढाने बारे दिशा निर्देश दिए गए ।

• इसके अतिरिक्त मिटिग के दौराने पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए कि सावन का मास मे कावड का आगमन शुरु हो चुका है कावडियो के लिए लगाए जाने वाले शिविरो को मेन रोड से पीछे हटवाकर लगवाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्धटना ना हो सके कावड समितियो से विचार विर्मश करके सभी शिविरो मे कैमरे लगवाए जाए खासकर एसएचओ सनौली, बापोली, समालखा, इसराना को निर्दश दिए गए कि इस एरिया से काफी कावड यात्री निकलते है उनकी सुरक्षा व सहायता का विशेष ध्यान दिया जाए कावडियो को आने जाने मे किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो कावड की अलग से डयुटी लगाई जाए, स्पेशल गस्त बढाई जाए कावडियो द्वारा बुलेट पटाखा वाली मोटरसाईकिल ले जाने पर सख्त मनाही की गई है ।

• पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता की शिकायत को ध्यान पूर्वक सुनकर व पढ़कर नियम अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीटिंग में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, मनप्रीत सिह सुदान आईपीएस (अंडर ट्रेनिग एसएचओ मतलौडा), उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिह, सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी इंचार्ज, यूनिट इंचार्ज व सभी शाखा इंचार्ज मौजूद रहे।

Comments