Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


निरंकारी समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थों को लेकर समागम स्थल पर बैठक लेकर सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 नवम्बर 2022, निरंकारी समागम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने संयुक्त रूप से निरंकारी संस्था के कार्डिनेटर्स व पुलिस अधिकारियों की समागम स्थल पर बैठक लेकर सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए।

पानीपत जिला के गांव भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी समागम स्थल पर 16 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले 75वें समागम समारोह के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्थों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने संयुक्त रूप से सोमवार को निरंकारी संस्था के कार्डिनेटर्स व पुलिस अधिकारीयों की समागम स्थल पर बैठक ली। उनको सुरक्षा के संबंध में विशेष रूप से सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा की समागम में श्रद्वालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिस भी अधिकारी कर्मचारी या वालिंटियर्स की समागम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ड्यूटी लगी है, वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। सभी का व्यवहार सोम्य हो। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस अधिकारियों व कार्डिनेटर्स को निर्देश दिए कि वे एक दूसरे के साथ मेल जोल बनाकर रखें। समागम स्थल के प्रवेश द्वार पर मुस्तेदी के साथ गहनता से चैकिंग करें। समागम स्थल पर सभी पुलिसकर्मी व कार्डिनेटर्स आईकार्ड लगाकर रखें। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 20 गाड़ियों को ठहराव है। गाड़ियों की समय सारिणी में कम से कम 30 मिनट का अंतराल जरूर होना चाहिए। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इस और विशेष रूप से ध्यान रखें। रेलवे स्टेशन व जीटी रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश न करने दें। सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें। समागम स्थल पर संस्था की और बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखे। जिला पुलिस की और से समागम स्थल सहित आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किये गए है।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक समालखा ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार व संत निरंकारी संस्था से जोगिंद्र सुखीजा कोर्डिनेटर, रिटायर्ड कर्नल हरविंद्र गुलेरियां इंचार्ज सुरक्षा व काफी संख्या में वालिंटीर्यस व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उक्त बैठक के बाद हलदाना चौकी में पानीपत व सोनीपत पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग से बैठक लेकर इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुगम रूप से चलाने के संबंध में निशेष रूप से निर्देश दिए। उन्होनें कहा की वाहन चालक जीटी रोड पर निर्धारित स्टेंड पर ही वाहनों को रोके जिससे कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और श्रद्वालूओं को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Comments