Friday, August 14, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से बुके देकर मंत्री कृष्णलाल पंवार का स्वागत किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अगस्त। विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार शुक्रवार शाम को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे जहां पर डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन की ओर से बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर एसपी भूपेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सेवा समिति पानीपत के प्रधान रोहताश पंवार, एसडीएम मनदीप कुमार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
विकास एवं पंचायत मंत्री शनिवार को शिवाजी स्टेडियम पानीपत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। वे शनिवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।  

Comments


Leave a Reply