एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पानीपत जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए दीपक बग्गा
BOL PANIPAT : हरियाणा में चुनाव से पहले पार्टियों द्वारा अपने नेताओं को अहम जिम्मेवारी देकर संगठन को और मजबूत कर रही है जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता मिल सके इसी कर्म में आज पानीपत से दीपक बग्गा को एक बार फिर जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है
नई जिम्मेवारी मिलने पर दीपक बग्गा ने कहा में आम आदमी पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक , प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर चीमा व पानीपत जिला अध्यक्ष राकेश चुघ सहित समूचे नेतृत्व द्वारा नया दायित्व दिए जाने के कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ. मै पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करने का प्रयास करूंगा दीपक बग्गा ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया

Comments