नूंह हिंसा में मारे गए युवक अभिषेक के प्रति सरकार और संगठन की गहरी संवेदना : सांसद संजय भाटिया
दोषियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा : सांसद संजय भाटिया
BOL PANIPAT, 2 अगस्त। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने नूंह हिंसा में मारे गए युवक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि नूंह हिंसा में मारे गए जिला के युवक अभिषेक के प्रति सरकार और संगठन की गहरी संवेदना है और दोषियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। अभिषेक के परिवार के प्रति परिवार और समाज के लोगों ने बैठकर बात की है सरकार के साथ-साथ संगठन भी अभिषेक के परिवार के साथ खड़ा है इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है। उन्होंने भी आश्वस्त किया है।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि अभिषेक के परिवार के प्रति सरकार के साथ-साथ संगठन भी मदद करेगा संगठन भी किसी मदद से पीछे नहीं है। उन्होंने अभिषेक के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पानीपत के सभी बाजार शांतिपूर्वक बंद रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति पूर्वक माहौल बनाकर रखें। उनके साथ पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर, उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, सिनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ïट, नगर निगम पार्षद लोकेश नांगरू मौजूद रहे।

Comments