Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 21, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : दीपों का  त्योहार  दीपावली  पूरे  भारतवर्ष में बड़े  हर्षोल्लास से  मनाया  जाता है। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के  सभागार में  दीपावली  के शुभ अवसर पर विशेष प्रार्थनासभा  आयोजित की गई। गायत्री मंत्र के मधुर गान  से  कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्वेता नागपाल के द्वारा प्रदूषण मुक्त  दीपावली  मनाने का सन्देश दिया।  विद्यालय की नन्हीं नन्हीं छात्राओं द्वारा  रामायण पर आधारित  हम कथा सुनाते हैं  इस गीत  के  माध्यम सभागार की तालियां  बटोरी।  कक्षा  11की छात्रा  श्रुति ने शिव तांडव पर  आकर्षक  नृत्य  किया  ।विद्यालय की ओर से  श्रुति को  1100 रुपए का नकद  पुरस्कार  दिया  गया। कुमारी  ऐंजल  ने अपने  मोहक दुर्गा  स्तुति नृत्य से सभी का मन मोह लिया । रामा रामा  रटते  रटते  इस  भक्ति गीत ने  वातावरण को भक्तिभाव  से भर  दिया।  विद्यार्थियों  में राम और रामायण पर  आधारित  सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी करवाई गई। जिसमें  अधिकतम प्रश्नो के सही उत्तर दिए। इस अवसर पर सुन्दर  रंगोली  से  विद्यालय परिसर को  सजाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी  अरोडा ने सभी को  दीपोत्सव की शुभकामनाऐ दी।उन्होनें  कहा कि त्योहार  जीवन में  उमंग और उत्साह का संचार करते हैं।हमें  आपसी  मतभेद  भूलकर  स्नेहपूर्ण  तरीके  से  इसे  मनाना चाहिए।  विद्यालय की प्रधानाचार्या ,उपप्रधानाचार्या तथा  सभी  अध्यापिकाएं उपस्थित रही ।कुमारी  पलक और  सुषमा  ने बेहतरीन  रूप  से  मंच संचालन किया।

Comments