विधायक प्रमोद विज के घर पधारे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। विधायक विज के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा
BOL PANIPAT : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रवास के दौरान पानीपत पहुंचे, जहाँ वो सबसे पहले कष्ट निवारण समिति की बैठक में सम्मिलित हुए जहाँ पर उन्होंने जन समस्याओं का समाधान करने के बाद पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए और व्यापारिक संगठन की समस्याओं को सुना एवं समाधान का आश्वासन दिया इसके बाद उपमुख्यमंत्री पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के घर पहुचे जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए विधायक विज के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा कि विधायक विज पानीपत के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहते हैं वो जब भी मुझसे मिलते है तो पानीपत के विकास कार्यो की चर्चा करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने विधायक विज के घर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से भेंट की और जल पान करने के बाद वापस चंडीगढ़ रवाना हो गए.

Comments