Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध कॉलोनियों में किसी भी तरह की खरीद फरोख्त न करें और न ही अवैध निर्माण करें : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 फरवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में किसी भी तरह की खरीद फरोख्त न करें और न ही अवैध निर्माण करें। यदि कोई अवैध कॉलोनी में इस तरह की गतिविधि होगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने डीटीपी सुनिल अंतिल को बैठक में आदेश दिए कि किसी भी अवैध निर्माण को फोरी तौर पर रोके और यदि कोई निर्माण कार्य हो चुका है तो उसे सील करें और नियमानुसार उस पर कार्यवाही भी करें।
उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ विगत में एफआईआर दर्ज की गई है उनका विवरण सम्बंधित स्क्वायड टीम को भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने डीएसपी सुरेश सैनी को कहा कि जिन लोगों के विरूद्ध डीटीपी की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए नाम भेजे जाते हैं उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवाएं। बैठक में एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

Comments