गर्मी के मौसम में व्यवसायिक रूप से पेय जल का इस्तेमाल न करें :उपायुक्त
BOL PANIPAT , 31 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में व्यवसायिक रूप से पेय जल का इस्तेमाल न करें। गर्मी के इस मौसम में पानी की खपत अधिक होती है। ऐसे में पानी के नल पर हमेशा टूंटियों का प्रयोग करें और पानी की जरूरत पूरी होने पर इसे बंद भी कर दें ताकि दूसरे जरूरतमंद लोगों को पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जो एडवाईजरी जारी की गई है उसकी पालना जरूर करें। गर्मी में जरूरत पडऩे पर ही घर से बाहर निकलें।
कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक ने बताया कि पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत के लिए 9813021888, 8295370057 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments