Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डा. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना की आवेदन तिथि बढ़ाई: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 फरवरी। सरकार द्वारा डा. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी गई है।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जाति तथा टपरीवास जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 10 फरवरी तक आवेदन पत्र पोर्टल पर ऑनलाइन कर कर सकते हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डा. अंबेडकर मेधावी छात्र नियमित योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू जाति एवं टपरीवास जाति की 10वीं कक्षा में छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक तथा ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Comments