Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ. माणिक पंवार सर्व सम्मति से पशु चिकित्सक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोनीत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 7, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 जून। जिला के पशु चिकित्सकों की बैठक का आयोजन पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग उपनिदेशक कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें पशु चिकित्सक एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन किया गया। पशु चिकित्सकों ने सर्व सम्मति से डॉ.माणिक पंवार को अध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. पी के रॉय उप प्रधान, डॉ. योगिता उप प्रधान , डॉ. आशीष कोषाध्यक्ष, डॉ. शुभम महासचिव, डॉ. कपिल अरोड़ा, डॉ. रविंदर फुलिया, डॉ. एस.के. सिंह को कार्यकारी सदस्य बनाया गया ।
डॉ. माणिक पंवार व सभी पदाधिकारियो ने सभी पशु चिकित्सकों , उपनिदेशक डॉ संजय आंतिल, उपमंडल अधिकारी डॉ. श्रीभगवान का आभार जताया और विश्वास दिलाते हुए मिलजुल कर एक टीम भावना से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
डॉ. माणिक ने सभी पशु चिकित्सकों को आह्वान किया कि पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और पशु पालन उत्थान के लिए बनाई गई सरकार की महत्वकांशी योजनाओ को धरातल पर लागू करने के लिए कार्य करेंगे ताकि जायदा से ज्यादा पशुपालक उनका लाभ ले सकें ।
इसके साथ ही उन्होंने सभी पशुचिकित्सको को गौशाला में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए गायों की सेवा के लिए सम्रपित रहने के लिए आह्वान किया ।

Comments