152 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2023, पानीपत, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 152 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र रामपाल निवासी पंचपहाड़ जिला झालावाड़ राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में अफीम को पानीपत में तस्करी के करने के लिए मध्यप्रदेश से कम कीमत पर खरीदकर लाया था।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान गांव नांगल खेड़ी बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में जीटी रोड से फ्लौरा चौक की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत फ्लौरा चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक जीटी रोड की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंकज पुत्र रामपाल निवासी पंचपहाड़ जिला झालावाड़ राजस्थान के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 152 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बरामद अफीम को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी पंकज के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ वह अफीम को पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए मध्यप्रदेश के जिला मंसौर से कम कीमत पर खरदीकर लाया था। आरोपी पंकज का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में करनाल जिला में मादक पदार्थ तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपी 3 महीने जेल में रहने के बाद वर्ष 2020 में बेल पर जेल से बाहर आया था। नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी पंकज को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से आगे की पूछताछ गहनता से जारी है।

Comments