नशा सप्लायर आरोपी गिरफ्तार. पंजाब में विभिन्न स्थानों पर छुपकर काटी फरारी.
BOL PANIPAT:01 जुलाई 2023 , एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 10 किलो 250 ग्राम गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर राजकुमार उर्फ राजू निवासी चुलकाना को शुक्रवार देर शाम गांव के गिरफ्तार किया।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 7 जनवरी 2022 को आरोपी बलमत पुत्र दलबीर निवासी चुलकाना को गांव में उसके घर से 10 किलो 250 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया था। थाना समालखा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्त के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा पत्ती गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र रामफल से कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी बलमत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नशा सप्लायर राजकुमार उफ राजू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस पकड़ से बचने के लिए आरोपी ठीकाने बदल कर छूपकर रह रहा था। शुक्रवार देर शाम एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम को आरोपी राजकुमार उर्फ राजू की गांव में घर पर आने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम तुरंत मौके पर दंबिश देकर आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने गांव निवासी बलमत को 10 किलो 250 ग्राम गांजा पत्ती बेचकर हासिल की 1 लाख रूपए की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। बचे 2 हजार रूपए आरोपी राजकुमार उर्फ राजू के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया उसने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर छुपकर फरारी काटी। आरोपी शुक्रवार को ही गांव में अपने घर पर आया था। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments