Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


डीएसपी महिला विरुद्ध अपराध जसवंत सिंह का उनके कार्यालय में बुके देकर स्वागत किया

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 28, 2024

BOL PANIPAT : 28 अगस्त  2024, नवनियुक्त डीएसपी महिला विरुद्ध अपराध जसवंत सिंह से बुधवार को उनके कार्यालय में पानीपत सर्राफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान व सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रधान चंद्र कुमार सहगल ने डीएसपी जसवंत सिंह का बुके देकर स्वागत किया।
डीएसपी जसवंत सिंह ने गत दिनों स्थानांतरण उपरांत पानीपत जिला में डीएसपी का कार्यभार संभाला है।

इस दौरान चंद्र कुमार सहगल ने कहा कि पानीपत पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर नियंत्रण के लिए हमेशा बेहतर प्रयास किये है, जो सराहनीय है। आमजन के साथ साथ जिला की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी इसमे पुलिस का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

डीएसपी जसवंत सिंह ने इस दौरान आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए वे अपने अधिकार क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ हर पीड़ित की शिकायत का निवारण करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान एसोसिएशन के उप प्रधान हेमराज, उप प्रधान केवल कृष्ण वर्मा, उप प्रधान मोती लाल कपूर, महामंत्री सुरेंद्र सहगल, उप प्रधान विशाल वर्मा, महामंत्री अश्वनी सहगल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments