चुनाव हैंडबुक सभी अधिकारियों का कर्म ग्रंथ-एडीसी.
BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। एडीसी एवं पानीपत शहरी विधानसभा के आरो डॉक्टर पंकज यादव ने कहा कि जिला में स्विप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी अधिकारी इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत जो हैंडबुक उपलब्ध करवाई गई है, अधिकारी रुचि के साथ हैंडबुक को नहीं पढ़ते हैं। हैंडबुक को पढ़ना सबके लिए अनिवार्य है। जब तक इसे नहीं पढ़ेंगे तब तक इसके बारे में जानकारी हासिल नहीं कर सकते हैं। हैंडबुक सभी अधिकारियों का कर्म ग्रंथ है।
डॉ पंकज यादव ने कहा कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन की 100 प्रतिशत मतदान की प्रतिबद्धता को आगे ले कर जाना है। इसीलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना वोट भी जरूर डालें। दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्रों तक आने-जाने के लिए व्यवस्था करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। सभी उर्जावान बनकर सकारात्मकता के साथ प्रजातंत्र के प्रहरी बने और अच्छी तरह ट्रेनिंग लेकर जाएं।

Comments