Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रोजगार मेले का आयोजन 4 दिसम्बर को : डॉ. किरण सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 नवम्बर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने हेतु आजीविका मिशन के तहत जिला पानीपत में आर्य कॉलेज, पानीपत के प्रांगन में रोजगार मेले का आयोजन 4 दिसम्बर को करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में लगभग चार हजार से पांच हजार सदस्य प्रतिभागी होंगें। जिनको रोजगार देने के लिए जिला व अन्य जिलो के साथ-साथ अन्य राज्यों से लगभग 100 जॉब प्रदान करने वाली कम्पनियां हिस्सा लेंगीं। रोजगार मेले में पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगें और मेले में आने वाले युवाओं को जॉब ऑफर पत्र भी प्रदान करेंगें। रोजगार मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन हेतु भी स्टाल लगाए जाएगें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन कर रही गरीब परिवार की महिलाओं को उनकी आजीविका में वृद्धि करवाकर उन्हें सशक्त बनाना है। मिशन का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल वेतन रोजगार के अवसरों तक पंहुच प्रदान करके उनकी गरीबी को कम करना है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत के तहत जिला पानीपत के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 2200 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। जिसमें लगभग 25 हजार से अधिक परिवारों की महिलाएं जुडी हुई हैं। समूहों में जुडी हुई महिलाएं मिशन अनुसार अपनी बचत के साथ-साथ आजीविका में भी बढोतरी कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को समय-समय पर आर्थिक मदद एवं आजीविका सम्बन्धी नया रोजगार शुरु करने एवं पहले से किये हुए रोजगार के सम्बन्ध में वितिय सहायता भी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त उन्हें उनके गांव की सम्बन्धित बैंक शाखाओं से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाकर रोजगार के नये अवसरों में भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इसके अतिरिक्त मिशन के तहत संचालित स्कीम दीनदयाल-कौशल्य ग्रामीण योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने उपरान्त नौकरी दिलवाने का प्रावधान है।

Comments