सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को न्याय मिले: बंतो कटारिया
शिकायतों के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं, हर शिकायत का होगा समयबद्ध निपटारा
आयोग की चेयरपर्सन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
शिकायतों का स्टेटस जांचकर तत्काल कार्रवाई की रिपोर्ट भेजें
BOL PANIPAT , 24 सितंबर। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने वीरवार को सात शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर संज्ञान लिया व अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का हर हाल में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग सहित आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों का दायित्व है कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच करें और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों पर पहले से कार्रवाई चल रही है, उनका भी पूरा स्टेटस जांचा जाए। सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को न्याय मिले और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सुरेश सैनी के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments