हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रथम दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
परीक्षा में कुल 4114 अभ्यर्थियों में से 3512 अभ्यर्थी उपस्थित. 602 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर
अभ्यर्थियों का परीक्षा में कुल प्रतिशत 85.37% रहा
31 जुलाई को लेवल 2 टीजीटी की परीक्षा का समय मॉर्निंग 10 से 12:30 तक निर्धारित
कुल 7082 अभ्यार्थी देंगे परीक्षा
BOL PANIPAT ,30 जुलाई। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। पहले दिन लेवल 3 पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि लेवल 3 पीजीटी की परीक्षा में कुल 4114 अभ्यर्थियों में से 3512 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 602 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में उपस्थित अभ्यार्थियों का प्रतिशत 85.37 रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि
दोपहर बाद परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी। पुलिस के अधिकारी कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यार्थियों को अंदर जाने दे रहे थे। परीक्षा के दौरान सेंटरों के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा सीसीटीवी से पूरे परीक्षा केंद्र की निगरानी होती रही।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि
परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के तहत सभी जरूरी प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि ड्यूटी में कोई लापरवाही न हो।
उन्होंने बताया कि
एंट्री के दौरान चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई थी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर व वीडियोग्राफी से निगरानी की गई थी। स्टाफ के लिए परीक्षा के दौरान ड्यूटी आई डी कार्ड दिए गए थे। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन को भी वर्जित किया गया था।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि वीरवार 31 जुलाई को लेवल 2 टीजीटी की परीक्षा 23 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को सफल आयोजित करने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण है। यह परीक्षा मॉर्निंग में 10 से 12:30 तक आयोजित होगी। इस में कुल 7082 अभ्यार्थी
परीक्षा देंगे।
पहले दिन की परीक्षा में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट फ्लाइंग स्क्वायड ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया जबकि
डीईओ फ्लाइंग स्क्वायड ने 4 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार जिला क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग स्क्वायड ने 4 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया वही आरएफ़ बोर्ड फ्लाइंग स्क्वॉड ने 6 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

Comments