Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


970 पेटी अवैध शराब तस्करी मामले में संलिप्त चौथा आरोपी हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 970 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी मामले में संलिप्त चौथे आरोपी को सोमवार को दबिश देकर हिमाचल के सोलन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनित चौहान निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके ट्रक ड्राइवर सुबोध निवासी बहवलपुर वैशाली, कंडक्टर सचिन निवासी माडेईडीह वैशाली व तस्कर पिंटू निवासी माडेईडीह वैशाली बिहार व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
गहनता से पूछताछ करने व शराब तस्करी की वारदात में शामिल आरोपी के साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 25 जुलाई को चौटाला रोड से गौशाला की और जाने वाली सड़क पर अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा था। मौके से आरोपी ट्रक चालक सुबोध निवासी बहवलपुर वैशाली व परिचालक सचिन पुत्र विद्यानंद निवासी माडेईडीह वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया था। ट्रक से बरामद अवैध शराब की पेटियों की गिनती करने पर 970 पेटी ब्लैक टाइगर ब्लेंडर अंग्रेजी शराब की पाई गई थी। आरोपियों ने ट्रक में पीछे चून्ना मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर उससे आगे अवैध शराब की पेटियों को रखा था।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे उक्त अवैध शराब को तस्करी कर हिमाचल के पौंटा साहिब से बिहार ले जा रहे थे।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उन दोनों को बिहार के वैशाली निवासी पिंटू ने खाली ट्रक देकर इसमें अवैध शराब लाने के लिए हिमाचल के पौंटा साहिब भेजा था। इस काम के लिए पिंटू ने उनको 10-10 हजार रूपये नकद दिये थे।
पौंटा साहिब पहुंचने पर एक अन्य युवक उनसे खाली ट्रक ले गया था। युवक ट्रक में अवैध शराब भरकर 2 दिन बाद उनको वही पर ट्रक देकर चला गया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज पुलिस ने 2 अगस्त को आरोपी तस्कर पिंटू को बिहार के हाजीपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और वारदात में संलिप्त इनके फरार साथी आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments