Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


नव वर्ष पर स्कूल के बच्चों को मंगल कामनाएं दी.

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 2, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके भाजपा नेता विजय जैन ने  आज मेरी मॉडर्न स्कूल सैनी कॉलोनी वार्ड नंबर 25 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर स्कूल संचालकों बच्चों और उनके अभिभावकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का मन मोह लिया स्कूल संचालकों व अध्यापकों ने विजय जैन का फूल मालाओं और बुके देकर सम्मानित किया इस अवसर पर जैन ने कहा  कि बच्चे देश का भविष्य है इन्हीं बच्चों में से बड़े होकर के आई .ए. एस और आईपीएस, इंजीनियर ,डॉक्टर और देश का प्रधानमंत्री बनेंगे जैन ने कहा  मेरी सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर देश का सर्वोच्च नागरिक बनाएं इन्हीं बच्चों के भविष्य में देश का भविष्य सुरक्षित है  और समाज का भी भला होता है इस अवसर पर मेरी मॉडर्न स्कूल के महाप्रबंधक राजपाल शर्मा ने कहा  विजय जैन का नाम समाज सेवा में दूर-दूर तक लिया जाता है यह व्यक्ति हर वक्त गरीब असहाय लोगों की सेवा करने में ही अपना धर्म समझता ऐसे व्यक्ति का ग्रामीण हल्के की राजनीति में आना हलके की जनता के लिए बड़े सौभाग्य की बात है इस अवसर पर पूजा , सीमा  ,भारती , सचिन जैन ,बिजेंदर राणा ,अभिषेक राणा , अनुराग, अनूप राणा ,अतुल ,सुधीर राणा, सुनील दत्त ,ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा ,कृष्ण शर्मा ,कृष्ण पांचाल ,कुशल पाल राणा ,रविंद्र शर्मा, राजेश राणा, बृजेश राणा, सचिन राणा,राज कपूर ,मोंटी राणा ,रविंद्र शर्मा ,  व पंडित आदि लोग उपस्थित थे

Comments