Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हर समस्या के समाधान के लिए शासन व प्रशासन पहुंच रहा गांव-गांव वार्ड वार्ड: हरपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 11, 2024 Tags: , , , , ,

-गरीबो के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  हो रही कारगर साबित

-ग्रामीणों ने रखा मुख्य अतिथि के सामने मांग पत्र

-आयुष्मान विभाग के स्टॉल पर लोगों का लगा जमावड़ा

BOL PANIPAT , 11 जनवरी। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जीतगढ़ में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि गरीब लोगो के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कारगर साबित हो रही है। शायद ही कोई घर ऐसा बचा हो जहां प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध ना कराया गया हो। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हर कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुक्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का कर्तव्य है। विकसित भारत संकल्प यात्रा व जनसंवाद का भी यही उद्देश्य है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्रों को योजनाओ का मौका पर लाभ मिले। पूरा प्रशासन गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये में व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा किया जाता है हमे उसका लाभ लेना चाहिए। जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 426 रुपये में पांच लाख रुपये तक का बीमा हो रहा है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को लेना चाहिए। उन्होंने कहा की एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी मात्र 1500 रूपये वार्षिक जमा करवाकर आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ग्रामीणों को दिलाई और पात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार मौके पर ही पात्रों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीणों को कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत अपने परिवारजनों, पड़ोसी और मित्रगण को भी इस कार्यक्रम के बारे में सूचित करना चाहिए। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने बताया कि सरल सरकार द्वारा हरियाणा पोर्टल पर 682 आनलाइन सेवाएं चलाई गई हैं,जिनका घर बैठे नागरिक लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बगैर पर्ची-बगैर खर्ची के सरकारी नियुक्तियां हो रही है। इस मौके पर डीडीपीओ सुमित चोधरी, एसडीओ बिजली विभाग नरेंद्र जागलान, पंचायती राज एसडीओ राजेंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, टीबी विभाग के योगेंद्र आर्य, सरपंच सुशील, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के एसडीओ नरेंद्र जागलान, दीपक तोमर कृषि विभाग, योगा टीचर रेणु आदि मौजूद रहे।

Comments