Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एनीमिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा ने बताया कि एनीमिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। एनीमिया का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों व घरों में जाकर विभाग के कर्मचारी बच्चों, किशोरों, युवाओं व गर्भवती महिलाओं के रक्त की जांच करते हैं व उपचार के लिए दवाईयां उपलब्ध कराते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अधिकतर लड़कियों में उचित आहार- न होने के कारण खून की कमी होती है। जिसे और भी अनेक प्रकार की बीमारियों क आने की संभावना रहती है। खून की कमी के चलते पैरों में दर्द, एकाग्रता की कमी, चिड़चिड़ापन, भूख कम लगने समेत कई परेशानियां हो जाती हैं। इसी के मद्दे नजर विभाग जागरूकता अभियान के तहत लोगो को जागरूक भी करता है।
उन्होंने बताया कि इस जांच में 6 माह से 15 माह के बच्चे, 5 से 9 साल के बच्चे, 14 साल तक के किशोर, 15 से 19 साल तक के लडक़े-लड़कियां, गर्भवती महिला शामिल हैं। इसके लिए उन्हें आयरन व फोलिक एसिड के सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।

Comments