दुर्घटना में घायलों की मदद करें और ईनाम पाएं
-घायल की मदद करने वालों को मिलते हैं पांच हजार और प्रशस्ति पत्र
BOL PANIPAT ,18 जून, सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की सहायता करना पुण्य का काम होती ही है, लेकिन ऐसा करके हम पुरस्कार भी पा सकते हैं। जी हां! सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार की तरफ से पांच हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया जाता है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाकर हम उनकी जान बचा सकते हैं। यह पुण्य का कार्य तो है ही। साथ ही ऐसा कार्य करने वालों को सरकार की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाता है।
अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि सरकार की हिदायतानुसार यदि कोई व्यक्ति किसी भी मोटर वाहन से गंभीर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सुनहरी घंटे ( दुर्घटना होने के एक घंटे के अन्दर ) हस्पताल में पहुंचाता है तो उसे सरकार की तरफ से 5000 / – रुपये तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी डॉक्टर पूजा भारती ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस पहले घंटे को तकनीकी भाषा में गोल्डन आवर (सुनहरी घंटा) कहा जाता है। इस समय में अगर किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो गंभीर से गंभीर रूप से घायल की जान बचाने की संभावना जय होती है।
उन्होंने कहा कि किसी की मदद करने से किसी समस्या में फंसने की चिंता न करें, बल्कि घायलों की मदद करें और उन्हें अस्पताल पहुंचाकर वहां फॉर्म में अपनी जानकारी भी दें।

Comments