Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में होली समारोह का हर्षोल्लास से आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 3, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर  नन्हें-नन्हें बच्चों ने होली और राधा-कृष्ण के गीत एवं कविताएं प्रस्तुत की। बच्चों ने ‘ब्रज में होली ‘, ‘होली खेले रघुवीरा ‘ आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सबने मिलकर फूलों संग होली भी खेली और खूब मस्ती की। अंत में प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों को प्रेमभाव से और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया।  चेयरमैन अतुल जैन ने होली की बधाई देते हुए बच्चों को  जल संरक्षण करते हुए सुरक्षित  होली खेलने के लिए प्रेरित किया और मिठाई वितरित की। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी सबको होली  की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply