ऊँटला बस अड्डे पर पति पत्नी के साथ की मारपीट . केस दर्ज
BOL PANIPAT : मतलौडा 14 नवंबर (कविता)। मतलौडा 14 नवंबर। खंड के गांव ऊँटला के बस अड्डे पर पति पत्नी के साथ मारपीट की गई। सुमन पत्नी खुशीराम वासी ऊँटला ने थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपने पति के साथ गांव के अड्डे से भैंस को छोड़ने के लिए मतलौडा गए थे। तभी गांव के सतपाल ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने अपने हाथ में लिया हुआ लकड़ी के डंडे से उसके पति पर वार कर दिए और पास में पड़ी ईंट उठा कर पति पत्नी को मारने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर मोके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Comments