नेता लोग जेड प्लस सुरक्षा मांगने लगे तो जनता का क्या हाल होगा ? : सुखबीर सिंह मलिक
BOL PANIPAT भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग किए जाने के बाद शहर भर से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है! मीडिया में खबरें आने के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है कि आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष को जेड प्लस सिक्योरिटी की जरूरत क्यों पड़ी क्या उन्हें किसी प्रकार की धमकियां मिल रही हैं या फिर किसी से उन्हें अपनी जान का खतरा है! इसको लेकर सबकी अपनी अपनी अलग राय है!
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक और शहरी अध्यक्ष प्रितपाल खेड़ा ने इस मामले में कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से खतरा नजर आ रहा है जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा की मांग की है!
उनका कहना है कि बीते दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का पुतला जलाया गया था! यह इस बात का संकेत है कि कहीं ना कहीं भाजपा जिलाध्यक्ष भितरघात का शिकार हो रही है!
उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है जिनके घर में ही दुश्मन हो उन्हें सुरक्षा की सबसे अधिक जरूरत रहती है!
प्रदेश और देश मे इस समय इसलिए भाजपा नेतृत्व को अपनी जिलाध्यक्ष की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी मांग को मान लेना चाहिए!
चूंकि भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी ही सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है इसलिए पार्टी को अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर भी मंथन करने की आवश्यकता है!
आप नेताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के शासनकाल में भाजपा के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए नेता भी सुरक्षित नहीं है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता की हालत क्या होगी!
उन्होंने कहा कि जनता को भय मुक्त शासन देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा आज खुद खौंफ का पर्यायवाची बन चुकी है! देश और प्रदेश की जनता डाली हुई है लोग भाजपा सरकार को वोट देने के अपने फैसले पर पछतावा महसूस कर रहे हैं! सरकार द्वारा देश और प्रदेश में जो भय का माहौल पैदा किया गया है जनता आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी और सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा!

Comments