Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 सत्ता मे आएंगे तो टोल समेत सभी अवैध पार्किंग को खत्म करेंगे: बुल्ले शाह

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at August 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत मे LNT द्वारा निर्मित फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह को अब पार्किंग के लिए ठेके पर दे दिया गया है जिससे शहर वासी काफी आक्रोशित है।  कुछ दिनों पहले शहर के व्यापारियों ने इस पेड  पार्किंग के विरोध मे  प्रशासन को चेतावनी दी थी परंतु प्रशासन ने व्यापारियों की  एक न सुनी, वही पार्किंग टेंडर अनुसार आज 1 अगस्त को पार्किंग शुरु होते ही LNT फ्लाईओवर  के नीचे टैक्सी खड़ी करने वाले  टैक्सी यूनियन के चालको ने पेड पार्किंग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।  वरिंदर बुल्ले शाह तुरंत टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे व सभी तमाम टैक्सी चालको ने भावुक हो कर अपना दुख बताया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों मे भारी बारिश के कारण आवागमन फिलहाल ठप है जिस कारण न तो अभी उनका इतना काम है न ही कोई और कमाई का साधन , परंतु सरकार और प्रशासन द्वारा नए नए शुल्क लगाकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है जिस कारण टैक्सी चालकों को  काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।  टैक्सी यूनियन के प्रधान रघु ने बताया कि  अगर हमसे ये पार्किंग शुल्क लिया गया तो सभी अनिश्चितकालीन धरना देंगे।  वही इसी बात को लेकर  वरिंदर  बुल्ले शाह ने टैक्सी चालकों का समर्थन किया और कहा कहा कि मै  आपके साथ हूँ और ये तानाशाही नही होने देंगे। 

Comments