Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा के क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2025 Tags: , , , , , ,

-मैराथन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सम्मानित

BOL PANIPAT ,30 जून। अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉक्टर पंकज ने सोमवार को जिला सचिवालय में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को मैराथन के भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया । निगम आयुक्त ने कहा कि पानीपत के नागरिकों में विशेष उत्साह व हौसला प्रारंभ से ही उन्होंने देखा है। उम्मीद है की यह जोश आगे भी दिखाई देगा। निगम आयुक्त ने कहा कि जिस तरह से पानीपत के लोगों ने मैराथन को कामयाब किया व रिकॉर्ड बनाया उसकी प्रशंसा मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी की थी।अब वे पौधारोपण कार्यक्रम में भी रिकॉर्ड स्थापित करेंगे ऐसी उम्मीद है। इसे इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने विभिन्न संगठनों धार्मिक, सामाजिक, संस्थाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और सेवा के इस कार्य को भविष्य में भी जारी रखना के लिए कहा।
इस मौके पर पांच दर्जन के करीब सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में गौशाला सोसाइटी, मुस्लिम समाज,सैनी समाज तुषार,वेदांत चालवा, उर्मी शर्मा गीता यूनिवर्सटी, फैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक,पाइट ,फ़्लाइंग क्लब ट्रस्ट,रोटरी पानीपत, विवेक कत्याल,रविंदर सैनी,प्रदीप परे, शक्ति भारद्वाज के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा सतीश गोयल,वीरेंद्र सिंगला, प्रोफेसर अवतार, सविता आर्य के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments