9 वर्षों में सरकार ने योजनाओं को लेकर नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार
BOL PANIPAT : 29 जून–केंद्र व प्रदेश सरकार ने जिस तरह से हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं, उसका असर धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विगत 9 वर्षों में सरकार ने योजनाओं को लेकर नए आयाम स्थापित किए हैं और उस पर खरा उतरने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
यह बात राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इसराना विधानसभा के लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के मतलौडा में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से अंतोदय की भावनाओं से योजनाओं को बनाया है उनका असर आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।
सरकार ने सुरक्षा और सुशासन को लेकर जिस तरह से हर वर्ग का उत्थान किया है उससे आमजन में सरकार के प्रति और ज्यादा संतुष्टि बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यह आह्वान है कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब सभी का सामूहिक रूप से विकास होगा और ऐसी योजनाएं लागू होगी जिसमें किसी भी तरह का भेदभाव ना हो। सबको बराबरी के साथ लाभ मिलता रहे।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज चाहे किसान सम्मान निधि की बात हो, सड़कों का निर्माण हो, वंदे भारत ट्रेन या अन्य प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना,नल से जल इन योजनाओं से आम आदमी का जीवन साकार हुआ है।
उन्होंने सभी का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता लाभार्थियों के साथ मिलकर योजनाओं का पूरा प्रचार प्रसार करें ताकि अन्य वंचित लोग भी उन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Comments