Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट हुआ

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 1, 2024 Tags:

BOL PANIPAT : लोकतंत्र बचाओ रैली के दौरान कल दिल्ली के रामलीला मैदान  पर इंडिया गठबंधन के साथियों ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की आम आदमी पार्टी पानीपत प्रदेश सह-सचिव  सुखबीर मलिक ने बताया 31 मार्च को दिल्ली रामलीला ग्राउंड इंडिया गठबंधन की एक महारैली हुई जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया इस मौके पर विपक्ष के सभी बड़े नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी उद्धव ठाकरे अखिलेश यादव भगवंत मान तेजस्वी यादव एवम सभी विपक्ष की  लीडरों ने जमकर केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की कहा के बिना सबूत होने के बावजूद यह जेल में डाल रहे हैं लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल  ने अरविंद केजरीवाल का पत्र पढ़ कर सुनाया और कहा हमारे सभी बड़े नेताओं को अंदर कर रखा है जबकि ₹1 की रिकवरी नहीं हुई है मैं मोदी से पूछना चाहती हूं कि बिना रिकवरी के बिना सबूत के केजरीवाल अंदर क्यों है ? उन्होंने लोगों से इस तानाशाही लड़ने के लिए साथ मांगा।सुनीता केजरीवाल ने अरविंद का पत्र पढ़ते हुए बताया अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो गरीब वर्ग को ,24 घंटे फ्री बिजली, गरीब को और अमीर को एक समान फ्री शिक्षा दी जाएगी

स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा एवं किसानों को एमएसपी आदि 6 गारंटी दी जाएगी।भगवंत मान  ने कहा देश का लोकतंत्र खतरे में है यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है यह 140 करोड लोगों का देश है सरकार एजेंसियों की मदद से विपक्ष पर दबाव बनाने की कवायद में जुटी है इनका मकसद चुनाव में अरविंद केजरीवाल को प्रचार न करने से रोकना है। हम मोदी सरकार की तानाशाही की कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए इस बार हमें मोदी सरकार को हटाना ही होगा।

इस मौके पर सुखबीर मलिक के साथ उनकी टीम के सदस्य कर्मवीर  महेंद्र शकीरा मुकेश  संदीप मनचंदा  देवेन सलुजा किसान नेता राजवीर  सुरेंद्र मंडी, मनीष दुबे, राजकुमार चमराडा,होशियार सिंह निबरीया, राजकुमार मुंडे मौजूद रहे 

Comments