सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
BOL PANIPAT : 7 मार्च, 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर व मुख्यध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत अजमेर सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह कार्यक्रम 5-5 स्कूलों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिसमें हम विद्यालय से 22 विद्यार्थियों की टीम को तैयार करते हैं ताकि दुघर्टनाओं को रोका जा सकें। उन्होंने सुरक्षा के उपाय करने पर विचार किया और कहा कि आप हर चीज़ को पुनः प्राप्त कर सकते हैं पर जीवन नहीं। अतः जीवन की सुरक्षा तभी संभव है जब हम सड़क सुरक्षा करेंगे।
ट्रैफिक थाना बाबरपुर के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों को विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि युवावर्ग हमारी पहल के साथ जुड़े तथा अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
अंत में मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Comments