गोली लगने के बावजूद जान जोखिम में डालकर इनामी बदमाश को काबू करने वाले मुख्य सिपाही को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल ने सम्मानित किया।
BOL PANIPAT : 06 मार्च 2024, गोली लगने के बावजुद भी मुख्य सिपाही तरसेम कुमार द्वारा घायल अवस्था में होते हुए लूटपाट, डकैती व हत्या इत्यादि मामलो मे वाछिंत आरोपी को पकड़ने पर सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल ने मुख्य सिपाही तरसेम कुमार, अपराध अन्वेषण शाखा-1 कैथल को प्रशंसा-पत्र व 5000 हजार रुपये की राशि नकद देकर सम्मानित किया।

दिनांक 27.10.2023 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 कैथल को सूचना मिली की 5000 हजार रुपये का इनामी बदमाश अपने साथियो सहित गांव करोड़ा जिला कैथल मे छिपा है इस सूचना पर मुख्य सिपाही तरसेम कुमार CIA-1 Kaithal द्वारा साथियो सहित नाका बंदी की गई। जो नाका बंदी के दौरान पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई और एक अपराधी ने मुख्य सिपाही तरसेम पर गोली चला दी। जो गोली लगने से घायल होने के बावजूद भी मु.सिपाही तरसेम द्वारा हौसला नहीं छोड़ा गया और कुख्यात इनामी बदमाश सागर को मौका पर ही पकड लिया गया। मुख्य सिपाही तरसेम द्वारा अपनी जान को जोखिम मे डालते हुए बहादुरी का परिचय दिया था व पुलिस विभाग का नाम रोशन करते हुए आमजन तथा समाज के लिए एक मिसाल कायम की।
जिसके प्रोत्साहन के लिए मुख्य सिपाही तरसेम कुमार को सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल ने अपराध अन्वेषण शाखा-1 कैथल को प्रशंसा-पत्र व 5000 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया।

Comments