Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2023 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 172093.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 157379 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 2220 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 10614 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 25670 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 2295 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2125 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस रविवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 3458 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 2709 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 12771 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 16658 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 4999 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 18250 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 40162 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1004 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 20483 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 52582 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 3772 मीट्रिक टन, उरलाना में 1348 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments