अंतर्सदनीय कबड्डी मैच का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान विद्यालय व सोसायटी प्रबंधन समिति की तरफ से स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव राजेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी तथा सोसाइटी समिति के सचिव रवि गोसाई, स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता चोपड़ा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा उपस्थित रहे। मैच का शुभारंभ आए हुए सोसायटी प्रबंधन समिति के सदस्यों , प्रधानाचार्य व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बच्चों को आशीर्वाद देकर किया गया। फाइनल मैच टैगोर तथा सुभाष सदन के बीच रहा।
बच्चों ने जीत हासिल करने हेतु जी जान लगाई। दर्शकों की तालियाँ और उत्साह खिलाडि़यों के अंदर जोश को दुगुना कर रहे थे। तालियों की गड़गड़ाहट खेल की शानदार प्रस्तुति की गवाह बन रही थी।
प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने कहा कि खेलों से मन मस्तिष्क तथा शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी निपुण होना विद्यार्थी के जीवन में चार चांद लगा देते हैं। खेलों में हार-जीत का कोई महत्व नहीं बल्कि आगे बढ़ने की होड़ ही विद्यार्थी के जीवन में आने वाली कठिनाइयों का मुकाबला करने की हिम्मत देती है और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए क्योंकि हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक टीम को हरा कर ही दूसरी टीम विजयी बनती है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले SGFI टूर्नामेंट में विद्यालय के बच्चे कबड्डी व खो-खो में भाग लेने के लिए चयनित हुए है।
अंत में टैगोर सदन विजयी रहा। सुभाष सदन द्वितीय, नेहरू सदन तृतीय तथा गांधी सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य तथा आए हुए समिति के सदस्यों ने विजेता टीम को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया और बधाई दी।
मंच संचालन अध्यापिका रंजीता ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments