सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी : महिपाल ढांडा
-लोग गर्म जोशी के साथ कर रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
-विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिए की वो लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें
-कार्यक्रम में विकसित भारत के संदर्भ में शपथ भी दिलाई गई
BOL PANIPAT , 13 जनवरी । विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को जिला के गांव महमदपुर व बाबरपुर में पहुंची जहां ग्रामीणों ने गर्म जोशी से उसका स्वागत किया। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अंतिम और गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ किस तरह ले सकते हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

उन्होंने कहा की सभी योजनाएं गांव के लोगों के लिए संजीवनी बनकर आई है उन्हें इनका लाभ लेना चाहिए। गांव के लोगों को सुविधा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की विकसित भारत यात्रा के तहत भारत को दुनिया में खड़ा किया जा रहा है ।लोगों की हर समस्या को दूर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सोच के साथ इस संकल्प यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और पिछड़े लाभार्थियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रारंभ किया है। इस यात्रा का ध्येय अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना व लाभ पहुंचना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी वाली गाड़ी गरीब और वंचित लोगों तक पहुंच रही है। हम सबको मिलकर 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 10 मिनट का क्लिप के माध्यम से संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ दिलाई ।
विधायक ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी व्यवस्था लागू हुई है, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। ऑनलाइन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किन्हीं कारणों से योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया तो अधिकारी जन संवाद के माध्यम से उन्हें वह लाभ पहुंचाने के लिए उनके द्वारा पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने सराहनीय पहल की है। करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए है। केंद्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले। उन्होंने कहा कि आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप,तहसीलदार वीरेंद्र गिल,डीडीपीओ सुमित चौधरी,सरपंच कोमल,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, एसडीओ पंचायती राज राजेंद्र,एसडीओ बिजली विभाग सत्यवान कादयान, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडा,डॉक्टर सुनीता एनिमल हसबेंडरी, योगेंद्र आर्य,कोच भारोत्तोलन मीनाक्षी, क्रिड डिपार्टमेंट से पवन व सतीश के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments