Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में  होंगे रोजगार के अवसर उपलब्ध: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2026 Tags: , , , , ,

10वीं से स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन

7 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला, इच्छुक युवा दस्तावेजों सहित पहुंचें

BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 7 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।    रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा पात्र युवाओं के साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक एवं पात्र युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी संबंधित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत, कमरा नंबर 420, चतुर्थ तल, लघु सचिवालय, पानीपत में किया जाएगा।

    उन्होंने पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Comments


Leave a Reply