कमलदीप ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग व बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.बी.ए तृतीय वर्ष के छात्र कमलदीप ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग व बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया | यह प्रतियोगिता 5 मई से 8 मई 2022 तक मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुई तथा मध्य प्रदेश स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा करवाई गई |
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि कमलदीप ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीत चुका है तथा महाविद्यालय तथा हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है |
महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता छात्र को सम्मानित किया तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, प्रो. अश्विनी गुप्ता प्रो. सुरेंद्र देशवाल, लिपिक ममता व नीतू मौजूद रहे |

Comments