मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी ने विभिन्न वार्डों में संबंधित क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को साथ लेकर प्रचार किया
BOL PANIPAT : नगर निगम पानीपत की मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में संबंधित क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को साथ लेकर प्रचार किया. इसी कड़ी में आज वार्ड 15 के मैक्स फिटनेस केंद्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।इसी वार्ड के शिव मंदिर वाली गली में चाय पर चर्चा की इसके बाद एम जे आर संस्थान में जनसभा को संबोधित किया।इसके उपरांत कोमल सैनी केसरी नन्दन हनुमान मंदिर में जाकर भाजपा को विजय बनाने की अपील जनता से की।
अपने तूफानी चुनाव प्रचार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है| भाजपा की सरकार में हरियाणा भी अपना योगदान दे रहा है | प्रदेश में नगर निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है | इसके तहत पानीपत में 9 मार्च को नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए मतदान होना है | देश और प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी विकास कार्यों को गति देने के लिए शहर में भी भाजपा सरकार को लाना जरूरी है | इसलिए 9 मार्च रविवार को मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम में कमल के सामने वाला बटन दबाकर नगर निगम की कमान भाजपा को दें |
मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के साथ भाजपा युवा नेता दिनेश सैनी ने भी कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही आम जनता के हित में कार्य करती है| भाजपा सरकार में पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है| इसलिए शहर में हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को अपना मत देकर नगर निगम मेयर कोमल सैनी और अपने पार्षद को जीत दिलाएं |

Comments