इंग्लिश सीखने के बाद ही जाएँ विदेश वर्ना हो सकती है परेशानी : राजीव परुथी
ज्ञान का न होना ही डर है: राजीव परुथी
BOL PANIPAT : आज पीसीसी अकैडमी में ielts के ऊपर एक लेक्चर का आयोजन किया गया. इस मौके पर निदेशक पीसीसी अकैडमी राजीव परुथी ने बच्चों को ielts की पूरी जानकारी दी. राजीव परुथी ने बच्चों को विदेश जाने से पहले किन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी बच्चों को सही ढंग से बताई. राजीव परुथी के अनुसार आज हमारे हरियाणा के अधिकतर युवाओं को विदेश जाने की होड़ लगी हुई है एवं स्टडी वीज़ा प्राप्त करने से पहले उनको ielts का टेस्ट देना होता है. इस टेस्ट की तैयारी करने के लिए वह अलग-अलग संस्थानों में जाकर उसकी तैयारी करता है. राजीव के अनुसार अंग्रेजी ज्ञान के बिना इस टेस्ट की तैयारी करना व्यर्थ है. जिस इंसान को अंग्रेजी भाषा पढ़नी एवं बोलने नहीं आती , विदेश में जाने के बाद उसको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए राजीव ने सभी युवाओं को अपील की विदेश जाना सही बात है परंतु बिना अंग्रेजी भाषा बोलना एवं पढ़ने के बिना जाना मुसीबत को बुलाना है क्योंकि बिना अंग्रेजी भाषा के आप विदेश में काम नहीं कर सकते. राजीव के अनुसार आज इंसान अपनी महंगी गाड़ी पर पैसा खर्च करता है, महंगे फोन पर भी पैसा खर्च करता है अपनी पर्सनैलिटी पर भी पैसा खर्च करता है परंतु वह यह नहीं जानता अपने बोल पर पैसा खर्च नहीं करेंगे तो आपका व्यवहार और आपका बिज़नेस में तरक्की कैसी होगी? पीसीसी अकैडमी में आज ielts की पूरी जानकारी दी एवं समय-समय पर इस तरह के सेमीनार लगाकर बच्चों को अवगत कराया जाता है की विदेश में जाने से पहले हमें अपनी पढ़ाई की तैयारी कैसे करनी चाहिए. पीसीसी अकैडमी में राजीव परुथी ने कहा सही तरीके से एवं सही ढंग से आप विदेश जाएं. राजीव ने कहा शहर में काफी ऐसे लोग हैं जो आपको फर्जी तरीके से विदेश भेजने की बातें करेंगे एवं आपको बड़े-बड़े सपने दिखाएंगे. कृपया आप उनकी बातों में मत आइए. अपनी पढ़ाई अपने कागजात एवं अपनी शिक्षा पर ध्यान दीजिए. अपने मन के अंदर से डर को दूर कीजिए. जीवन में कोई भी ऐसा टेस्ट नहीं जो हम क्लियर नहीं कर सकते. यदि हमारे अंदर जोश और जुनून है और सीखने की लगन है और हमारे अंदर पूरा ज्ञान है. ज्ञान का न होना ही डर है. इस मौके पर बच्चों ने समझा कि हमें IELTS करने से पहले अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. इस मौके पर पलक, सिमरन, अनुष्का, मोनिका, रिया, मनजीत आदि उपस्थित रहे.

Comments