Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


भगवद गीता के उपदेशों के माध्यम से सिखाया धर्म और कर्म का पाठ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतसदनीय ‘भगवद गीता के उपदेश’ गतिविधि का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में टैगोर सदन से इष्टा,रोनित और रावी ने, टेरेसा सदन से आदित्य, माहिका और तनिष् ने, राधा-कृष्ण सदन से केशव, जैस्मिन व परीक्षित ने तथा विवेकानंद सदन से वरुण, काशवी और जैस्मिन ने भाग लिया। बच्चों ने लयबद्ध श्लोक उच्चारण करके उनका भावार्थ भी समझाया। प्रतियोगिता में राधा कृष्ण और विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर रहे और टेरेसा सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंहने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि गतिविधि के आयोजन का उद्देश्य नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का ज्ञान कराना है । इससे बच्चों को प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का भी ज्ञान होगा । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों की सराहना की और विजेताओं को शुभकामनाएं दी ।

Comments