गिरदावरी करते वक्त बरते पूरी पारदर्शिता:डीसी
BOL PANIPAT , 4 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बापौली, व समालखा तहसील क्षेत्र के गांव बिहोली व शिमला गुजरान के खेतों में पहुंचकर गिरदावरी की जांच पड़ताल की। डीसी ने गिरदावरी की जांच पड़ताल के दौरान राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी के रिकार्ड का भी मिलान किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस उपरान्त उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए गिरदावरी रिकार्ड का खेतों में खड़ी फसल के साथ मिलान किया और नक्शे को भी बारीकी से जांचा।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गिरदावरी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए यह कार्य बिल्कुल सही व पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक फसल चक्र रबी व खरीफ की फसल की गिरदावरी की जाती है। इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई जाती है। इस दौरान डीआरओ राजकुमार भोरिया, तहसीलदार समालखा इत्यादि मौजूद रहे।

Comments