Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मेयर कोमल सैनी ने ली HSVP एवं निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक. विकास कार्यों पर की समीक्षा।

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 4, 2025 Tags: , , , ,

-अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर सेक्टरों के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाए -कोमल सैनी

-बरसाती पानी एवं सीवर लाइन की होगी व्यापक सफाई,जलभराव से मिलेगी निजात -कोमल सैनी

BOL PANIPAT : 4 नवंबर , पानीपत मेयर कोमल सैनी ने मंगलवार को रेलवे रोड देवीलाल कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने कार्यालय में नगर निगम पानीपत एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तकनीकी विभाग की समन्वय बैठक ली।बैठक में सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। बैठक में निगम से कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत(सिविल),रूपेश कुमार(जनस्वास्थ्य) एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से कार्यकारी अभियंता उपस्थित, एसडीओ उपस्थित रहे।
बैठक में मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सेक्टर के निवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सेक्टरों के सभी सीवर लाइन जाम पड़ी है।बरसात के समय नगर निगम द्वारा हुड्डा के सीवर लाइन की सफाई करवाई गई थी। HSVP के अधिकारी सेक्टर वासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द अपनी सीवर लाइन की व्यापक सफाई करना सुनिश्चित करें एवं निगम बरसाती पानी की लाइन की सफाई व्यवस्था करेगा,इसके लिए निगम के अधिकारियों को पहले से निर्देश दिए गए हैं।
मेयर ने कहा कि सभी सरकारी विभागों का उद्देश्य नागरिकों की सेवा करना है ।नागरिकों का समय पर काम हो इसलिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर लोगों को बेहतर जनसुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित रहे।
कोमल सैनी ने कहा कि अगली बरसात में शहर में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।जलभराव के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर कारणों का पता लगा लिया गया है।इसके लिए hsvp एवं निगम के अधिकारी संयुक्त रूप से काम करेंगे।YAP की मुख्य लाइन को बाबेल नाके से सेक्टर 29 STP तक जाती है को आधुनिक तकनीक से पुनः बनाया जाएगा।पानीपत शहर के सभी सीवर लाइनों की निकासी इसी लाइन से होती है।इसका काम जल्द पूरा करने के लिए यह कार्य 4 चरणों में समानांतर रूप से किया जाएगा।जिसके लिए 17 करोड़ रुपए एवं 22 करोड़ के 2 टेंडर लगाए गए है।साथ ही 30 करोड़ एवं 28 करोड़ के 2 और टेंडर लगाए जाएंगे।इसका काम पूरा होने से शहर की जलभराव की भारी समस्या से निजात मिलेगी।यह लाइन अगले 50 वर्षों तक काम करेंगी।

Comments