थर्मल में लायंस क्लब करनाल रायल की ओर मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन
BOL PANIPAT : मतलौडा 11 सितंबर (कविता), पानीपत थर्मल पावर प्लांट की आवासीय कॉलोनी की डिस्पेंसरी में लायंस क्लब करनाल रायल की ओर से मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रेनबो अस्पताल पानीपत के न्यूरो एंड स्पाइन सर्जन डाक्टर हितेश चौधरी ने मरीजों की जांच की। कैंप में 151 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें ज्यादातर स्पाइन संबंधित बीमारियों के मरीजों ने अपना चेकअप कराया। क्लब के प्रधान इंजीनियर जीत सिंह ने कैंप की अध्यक्षता की।
डॉ हितेश चौधरी ने मरीजों को स्पाइन व ब्रेन की बीमारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां जैसे तरीके से उठना, बैठना, वजन उठाने में बरती जाने वाली सावधानियां, पोस्टिक आहार लेना व समय अनुसार नींद लेना आदि बातों के बारे बताया। लायंस क्लब करनाल रायल के जोनल चेयरमैन इंजीनियर चंदा सिंह ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया माना गया है। क्लब की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी कैंप का आयोजन करवाया जाता है। ताकि विशेषज्ञ डाक्टरों की परामर्श अनुसार स्वस्थ जीवन जीने में सहायता मिले।

Comments