Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जियो गीता महिला मंडल द्वारा बच्चों को संस्कारित करने के विषय में बैठक का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 30, 2026 Tags: , , ,

Bol Panipat: जिओ गीता महिला मंडल पानीपत द्वारा एक सभा आयोजित की गई।
इस सभा में पानीपत के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिओं ने भाग लिया , जिसमे बच्चों को संस्कार देने के विषय में विचार विमर्श किया गया l
आने वाले समय में “जिओ गीता” द्वारा विद्यालयों में संस्कार कक्षा किस प्रकार स्थान ले सकती है, इस विषय पर सब की राय ली गई व वर्तमान में हो रही बाल संस्कार कक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया l सभी शिक्षकों को सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गई।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर गीतामनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉल पर सब प्रतिनिधियों को इस नए प्रयोजन के लिए उत्साहित किया, अपनी शुभकामनाएँ व् आशीर्वाद देते हुए कहा कि यदि अध्यापक चाहें तो भगवद गीता के संस्कार बच्चों के जीवन में उतरते देर नहीं लगेगी।
इस सभा के फलस्वरूप शीघ्र ही लगभग 15 विद्यालयों में बच्चों के दिन का आरम्भ भगवद गीता के श्लोकों से होगा l
श्री गुरुदेव महाराज जी के अनुसार घर-घर में भगवद गीता का प्रकाश तभी सम्भव है यदि यह संस्कार बच्चों को बचपन में ही मिल जाएँ l
सभी जिओ गीता सदस्य तत्परता से गुरुदेव के इस अभियान में दिन रात जुटे हुए हैंl

Comments


Leave a Reply