Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मेरे बाबे दा चिमटा कित्थे वजया. मौजां मौजां हो गईयां जित्थे जित्थे वजया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 4, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (04 मई) मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी खन्ना रोड किशनपुरा पानीपत में सिद्ध श्री बालकनाथ जी का 60वां सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा परम पूज्य गुरूमाँ प्रेम गिरि जी महाराज जी की पावन अध्यक्षता में बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जिसमें परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि जी महाराज ने अपना पावन आशीर्वाद संगतों को दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी गर्ग पार्षद एवं सुरेन्द्र गर्ग द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस कार्यक्रम में करनाल से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक काका सांई ने ‘‘मेरी हैसियत से ज्यादा मेरी थाली में परौसा है तू लाख मुश्किलें भी दे दे पौणा हारी बाबा जी मुझे तुझ पर भरौसा है’’, ‘‘मेरे बाबे दा चिमटा कित्थे वजया, मौजां मौजां हो गईयां जित्थे जित्थे वजया’’ गाकर संगतों को निहाल कर दिया। इस अवसर पर चन्द्रभान वर्मा एवं विनोद सहगल ने गुरूमाँ को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इनके साथ साथ राकेश शर्मा, आकाश वर्मा, अशोक शर्मा, जगजीवन सचदेवा, प्रवीण चुघ, कपिल वर्मा, अश्विनी जिन्दल, जयभगवान, हर्ष सचदेवा, चिराग सचदेवा, हरीश धमीजा, ईश्वर देवी वर्मा, संतोष कोचर, प्रीति सचदेवा, भारती अरोड़ा, गीता यादव सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। आरती वंदन के पश्चात विशाल भण्डारा किया गया। जिसमें आए हुए सभी भक्तों ने भण्डारा ग्रहण किया।

Comments