मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल 15 से 18 मार्च तक फिर खुला: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 14 मार्च। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की समय को 15 से 18 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। उन्होने बताया कि इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की योजना के अनुसार मंडियों में सरकारी खरीद पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। बिना इस पंजीकरण के सरकारी खरीद पर फसल नहीं बेची जा सकती। उन्होनें जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि तुरंत मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं।

Comments