विधानसभा में विधायक प्रमोद विज ने उठाई पानीपत की डेयरियों के सर्वे की मांग. मंत्री ने दिया आश्वासन
BOL PANIPAT : बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक विज ने पानीपत की डेयरियों का मुद्दा उठाया। विधायक विज ने कहा कि पानीपत में वर्तमान में 700-800 डेयरियाँ हैं किन्तु 2002 के सर्वे के अनुसार पानीपत में सिर्फ 381 डेयरियाँ दिखाई गई हैं | सरकार सीवरेज के क्षेत्र में अमृत योजना के तहत अच्छा कार्य कर रही है किन्तु डेयरियों से निकलने वाले मल-मूत्र के कारण सीवरेज जाम हो रहे हैं | उन्होंने बिन्झौल में खाली पड़े 19 प्लॉट्स की बोली जल्द से जल्द करवाने की मांग की और पानीपत में दो डेयरी सेक्टर की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पानीपत में डेयरी सेक्टर को दो भागों में बांटा जाए जिससे डेयरियों का उचित तरीके से क्रियान्वयन किया जा सके|
विधायक विज की मांग का जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मैं आपकी मांग से सहमत हूँ और आपको आश्वासन देता हूँ कि मैं जल्द से जल्द डेयरियों का सर्वे करवाया जाएगा | साथ ही आप भी इसमें सहयोग कर सकते हैं।

Comments